हनुमंत कथा पंडाल के आसपास करीब चार किलोमीटर तक श्रद्धालुओं का मेला लगा है। पंडाल में सुबह से ही महिलाओं ने कब्जा कर लिया है। जैसे ही बाबा बागेश्वर बांका के कार्यक्रम से रामनगर कथा स्थल पर पहुंचे, थोड़ी ही देर आराम करने के बाद कथा स्थल में प्रवेश करने लगे। कथा स्थल में टेंट के बाहर भी चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हनुमंत कथा का संचालन जैसे ही आगे बढ़ा कि लोग बैरिकेटिंग को तोड़ कर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोग पेड़ों पर तो कुछ लोग टेंट पर चढ़ने का प्रयास करने लगे ।
हनुमंत कथा सुनने पहुंची भीड़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सुरक्षा एजेंसीयों ने इसकी भनक तुरंत बाबा बागेश्वर को दी। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हनुमंत कथा को तुरंत स्थगित कर दिया और अपने निवास स्थान पर पहुंच गए। वहां अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील किए की अंतिम दिन की कथा जो सोमवार को होगी वह 12 बजे से लेकर 2 बजे तक ही होगी। साथ ही उसमें नजदीकी के ही लोग कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। बाकी के सभी लोग अपने घरों में टीवी खोलकर संस्कार चैनल पर मेरी कथा का रसपान करेंगे।