फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Bageshwar : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समय से पहले ही हनुमंत कथा को किया स्थगित, लोगों से की अपील

Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर बालाजी पीठ के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज समय से पहले हनुमंत कथा का समापन कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर इसकी वजह भी बताई और अब अपने भक्तों से अपील भी की है।
विज्ञापन
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की रामनगर मठ पर आयोजित हनुमंत कथा में पैर रखने की भी जगह नहीं रहने के कारण बागेश्वर बालाजी पीठ के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज समय से पहले हनुमंत कथा का समापन कर दिया। इसका कारण ज्यादा भीड़ का कार्यक्रम स्थल पर उमड़ आना था। बाबा ने कथा के दौरान मंंच से लोगों से कार्यक्रम स्थल न आने की अपील की है।

विज्ञापन

 

धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
हनुमंत कथा पंडाल के आसपास करीब चार किलोमीटर तक श्रद्धालुओं का मेला लगा है। पंडाल में सुबह से ही महिलाओं ने कब्जा कर लिया है। जैसे ही बाबा बागेश्वर बांका के कार्यक्रम से रामनगर कथा स्थल पर पहुंचे, थोड़ी ही देर आराम करने के बाद कथा स्थल में प्रवेश करने लगे। कथा स्थल में टेंट के बाहर भी चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हनुमंत कथा का संचालन जैसे ही आगे बढ़ा कि लोग बैरिकेटिंग को तोड़ कर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोग पेड़ों पर तो कुछ लोग टेंट पर चढ़ने का प्रयास करने लगे ।
विज्ञापन

हनुमंत कथा सुनने पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सुरक्षा एजेंसीयों ने इसकी भनक तुरंत बाबा बागेश्वर को दी। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हनुमंत कथा को तुरंत स्थगित कर दिया और अपने निवास स्थान पर पहुंच गए। वहां अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील किए की अंतिम दिन की कथा जो सोमवार को होगी वह 12 बजे से लेकर 2 बजे तक ही होगी। साथ ही उसमें नजदीकी के ही लोग कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। बाकी के सभी लोग अपने घरों में टीवी खोलकर संस्कार चैनल पर मेरी कथा का रसपान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें