फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpam Priya : नकाब वाली नेत्री फिर चर्चा में; कार्यालय पर हमला, जान से मारने और जलाने की मिली धमकी

Wed, 12 Jun 2024 03:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : काले नकाब वाली नेत्री पुष्पम प्रिया के प्रदेश कार्यालय पर हमला हुआ है। हमला करने वाले ने पार्टी ऑफिस के पास तोड़-फोड़ किया। साथ ही पास में खड़ी फॉर्च्यूनर पर भी हमला किया। पार्टी सदस्य ने थाना में आवेदन दिया है।
विज्ञापन
पुष्पम प्रिया और हमला करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करने वाली नकाब वाली नेत्री पुष्पम प्रिया के प्रदेश कार्यालय पर हमला हुआ है। हमला करने वाले ने पार्टी ऑफिस में तोड़-फोड़ के साथ-साथ बगल में खड़ी फॉर्च्यूनर को भी तोड़ दिया। पार्टी सदस्य ने श्री कृष्णपूरी थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना में दिया आवेदन 
प्लूरल्स पार्टी के संयुक्त सचिव सदस्य आदर्श कुमार चौधरी ने श्री कृष्णपूरी थाना में आवेदन देते हुए जान-,माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है। उन्होंने थाना में दिए गये आवेदन में लिखा है कि श्री कृष्णपुरी थाना क्षेत्र के होली मिशन स्कूल के पास स्थित मकान संख्या 200/B में पार्टी का कार्यालय है। बुधवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने प्लूरल्स पार्टी के प्रदेश कार्यालय के कैंपस में पहुंचकर काफी तोड़-फोड़ किया। इस दौरान उन बदमाशों ने खूब गाली-गलौज करते हुए कार्यालय को जला देने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दिए। उन बदमाशों ने कैंपस में लगे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जी की गाड़ी टोयोटा  फॉर्च्यूनर BR 01 FH 3993 पर लोहे के रोड से हमला भी किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। यह सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।

जान-माल की सुरक्षा की लगाईं गुहार 
आदर्श कुमार चौधरी ने आगे लिखा है कि जान से मारने की धमकी, कार्यालय को आग लगाने की धमकी एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना अति निंदनीय है। उन्होंने इस घटना में  शामिल बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाईं है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द आरोपियों की शिनाख्त कर ली जाएगी। फिर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें