फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वीआईपी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पर हमला, सरेराह उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Thu, 29 May 2025 07:28 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : वीआईपी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की गाड़ी पर अचानक रोड़े बरसने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सड़क के किनारे खड़े लोग गाड़ी पर पत्थर फेंकने लगे। वीआईपी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने अब सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा दिया है।
विज्ञापन
इसी गाड़ी पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में देर रात को मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह साहेबगंज जिला पार्षद राजेश सहनी पर अपराधियों ने हमला किया है।  हालांकि गनीमत रही कि उन्हें इस घटना में चोट नहीं लगी। यह घटना जिले के  देवरिया थाना क्षेत्र के चक देवरिया के पास में की बताई गई है।  इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार पीएम आ रहे हैं बिहार, सामाजिक संगठक करेंगे उनका स्वागत

 पारू प्रखंड क्षेत्र के कटारु पंचायत से बांध के रास्ते घर लौट रहे थे और इस दौरान में उनके साथ में करीब आधा दर्जन समर्थक थी।इसी दौरान में जब वह  पारू प्रखंड क्षेत्र के कटारु पंचायत से बांध के रास्ते घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनके वाहन पर पत्थर की बरसात होने लगी। जब तक कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने अपने चालक को गाड़ी तेजी से निकालने का आदेश दिया और तब जाकर वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग

घटना के संबंध में राजेश सहनी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार वहअपने क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में जब वह देर रात अपने घर लौट रहे थे तो चक देवरिया बांध रोड के पास अचानक सड़क के दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है ताकि मुझे क्षति पहुंचाया जा सके। उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में जब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, ऐसे में आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकता है। राजेश सहनी ने कहा कि हालांकि वाहन की शीशे लॉक होने के कारण हमारी जान बच गई और हमें चोट नहीं आई है।इस मामले को हमने पार्टी के वरीय लोग को अवगत करा दिया है और इसके साथ ही साहेबगंज थाना और देवरिया थाना की पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया कुमार चंदन को अवगत कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें