सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
.गोली चलने की सूचना मिलने पर मधुबनी नगर थाना की पुलिस, राजनगर थाना की पुलिस और सदर डीएसपी राजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पप्पू पासवान लोजपा नेता के साथ-साथ शहर में जमीन का कारोबार भी करते हैं। उनपर थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। सदर डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में राजनगर थाना और रहिका थाना, नगर थाने की पुलिस अपराधियों की टोह में लगी है,वही आसपास के क्षेत्र में अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही पुलिस अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही।