फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : पटना की वीआईपी सड़क पर रेसिंग में बाइक सवार की मौत; अटल पथ पर डिवाइडर से टकराई बाइक

Sun, 08 Sep 2024 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अटल पथ पर रविवार को बाइक सवार युवक रेस लगा रहा था। तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे उठाकर अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के अटल पथ पर एक सड़क हादसा में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राजीव नगर 8 डी के पास की है।  

विज्ञापन

 मृतक की पहचान रोहतास के सूर्यपुरा निवासी मोहित भूषण सिन्हा के रूप में की गई है। 

रेस लगाने में बिगड़ा संतुलन 
घटना के संबंध में मृतक मोहित भूषण सिन्हा के दोस्त विवेक ने बताया कि मोहित पटना के कुर्जी में रहता था। यहां एग्रीकलचर से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आज अटल पथ पर रेस लगा रहा था। इसी क्रम में तेज गति से जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। डिवाइडर से टकराते ही वह दूर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास के लोग उधर दौड़े लेकिन इससे पहले कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, घटनास्थल पर ही मोहित भूषण सिन्हा की मौत हो गयी।

दूसरा बाइक सवार मौके से हुआ फरार 
 स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक बहुत तेज रफ्तार से एक ही लेन में रेस लगा रहे थे। बाइक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और संतुल्ब बिगड़ते ही बाइक डिवाइडर से टकरात गया। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार युवक काफी दूर तक घसीटाता हुआ दूर तक चला गया। इस दौरान उसका 
विज्ञापन

सिर फट गया, जिससे मोहित भूषण सिन्हा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही रेस लगाने वाला दूर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि दुसरे बाइक सवार की पहचान हो सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें