फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : बाहुबली आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन अपनी मां लवली आनंद के खिलाफ! शिवहर से भरा पर्चा

Thu, 09 May 2024 06:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Election 2024 : राष्ट्रीय जनता दल से ऋतु जायसवाल शिवहर में बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब रोचक खबर यह है कि लवली आनंद के छोटे बेटे अंशुमन आनंद ने भी शिवहर से पर्चा दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
आनंद मोहन परिवार में सबसे दाएं अंशुमन आनंद। - फोटो : Social Media Profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर लोकसभा चुनाव पर एक नया मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जनता दल यूनाईटेड की प्रत्याशी लवली आनंद और महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल कोटे से ऋतु जायसवाल की आमने-सामने की लड़ाई में एक नए चेहरे ने नामांकन दाखिल किया है। शिवहर के सियासी संग्राम में अब बात मां-बेटे की लड़ाई की चर्चा होने लगी है। दरअसल, जदयू  प्रत्याशी लवली आंनद के छोटे बेटे अंशुमान आनंद ने शिवहर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामंकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


आज नाम वापसी नहीं हुई तो कारण पता चलेगा
अंशुमान आनंद के अपनी मां लवली आनंद के सामने शिवहर लोकसभा सीट पर नामांकन के बाद एक बार फिर से बाहुबली आंनद मोहन का परिवार चर्चा में आ गया है। यह चर्चा इसलिए भी है क्योंकि आंनद मोहन की पत्नी लवली आनंद के नामांकन में अंशुमान आनंद भी मौजूद रहे थे। लेकिन, चौंकाने वाली बात है कि शिवहर लोकसभा प्रत्याशी लवली आंनद के पुत्र अंशुमान आनंद ने शिवहर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ऐसा क्यों किया गया है, इसको लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हैं। लेकिन, कोई इसका साफ और स्पष्ट कारण नहीं बता पाने की स्थिति में नहीं है। हर गली और चौराहे पर तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि, आगामी 9 मई तक नाम वापसी के बाद यह स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है और तब यह सामने आ पाएगा कि वाकई में लवली आनंद के बेटे अंशुमन आनंद ने जो नामांकन दिया है उसके क्या मायने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें