फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में भीड़ ने टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; अब विरोध में जमकर बवाल

Wed, 29 Jan 2025 04:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

दो लोगों की हत्या के बाद भारी संख्या में 102 एंबुलेंस के चालकों ने डीएम कार्यालय को घेर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एंबुलेंस चालकों के कारण पूरा शहर में जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में मरीज को लाने गई एंबुलेंस अचानक गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरने के बाद मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए और एंबुलेंस चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की आठ बजे रात्रि की है। मृतक की पहचान टेक्नीशियन कुंदन कुमार के रूप में हुई, जो नालंदा जिला के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की आशा मिना देवी एक महिला गर्भवती मरीज को लाने की सूचना दी थी। रात्रि करीब आठ बजे मरीज को लाने गया जिले के नीमचक बथानी से लाने एम्बुलेंस चालक और इमरजेंसी के मेडिकल टेक्नीशियन लाने गये थे। घर से मरीज और परिजनों को एंबुलेंस में बैठा कर बथानी के सरकारी अस्पताल से जाने के लिए निकल गया। लेकिन जैसे ही एंबुलेंस ढकनी गांव पहुंची। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस गड्ढे में जा गिरी। एंबुलेंस गड्ढे में गिरने के बाद मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी के मेडिकल टेक्नीशियन को लाठी डंडे से पीटने लगे। लोगों को मारते देख एंबुलेंस चालक तो भाग निकला लेकिन टेक्नीशियन कुंदन कुमार नहीं भागे। वहीं लोगों ने टेक्नीशियन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतका जिले के बथानी पीएचसी में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थापित था। जो नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के एकसारी गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय को घेरा, जमकर किया हंगामा 
वहीं टेक्नीशियन कुंदन कुमार की मौत की खबर के बाद लोग आक्रोशित हो गए। बुधवार को भारी संख्या में 102 एंबुलेंस के चालकों ने डीएम कार्यालय को घेर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एंबुलेंस चालकों के कारण पूरा शहर में जाम की स्थिति बन गई। लोगों के आक्रोश के कारण समाहरणालय और एसएसपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। उसके बाद बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया।

सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
वहीं घटना के बाद एंबुलेंस चालकों के लिखित शिकायत पर जिले के नीमचक बथानी थाने में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि बथानी पीएचसी के टेक्नीशियन कुंदन कुमार को पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें