फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spam Call : 27 दिनों के अंदर बिहार में 22 करोड़ स्पैम कॉल! आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस ने 70 लाख फर्जी SMS भी पकड़े

Tue, 22 Oct 2024 02:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार-झारखंड में फर्जी कॉल और मैसेज से लोगों के साथ खूब खिलवाड़ हो रहा है। इसका अंदाजा इस एक आंकड़े के साथ लगाया जा सकता है कि 27 दिनों के अंदर एयरटेल ने इस सर्किल में 22 करोड़ स्पैम कॉल और 70 लाख स्पैम मैसेज की पहचान की।
विज्ञापन
बिहार-झारखंड के सीईओ ने एयरटेल एआई के आंकड़े जारी किए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार-झारखंड में लोगों को झांसे में लेने वाले कॉल की भरमार रहती है। अबतक सिर्फ इसका अंदाजा लगाया जाता था। अब एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जो इसकी गंभीरता और विकराल स्थिति को सामने ला रहा है। एयरटेल ने यह आंकड़ा जारी किया है। एयरटेल ने 27 दिनों का आंकड़ा जारी किया है। 27 दिनों के अंदर एयरटेल ने बिहार-झारखंड सर्किल में 22 करोड़ स्पैम कॉल और 70 लाख स्पैम मैसेज की पहचान की। एयरटेल के स्पैम डिटेक्शन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक ने ऐसे कॉल-मैसेज की पहचान की है। भारती एयरटेल के बिहार-झारखंड के सीईओ सुजॉय चक्रवर्ती ने मंगलवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह आंकड़ा सार्वजनिक किया।

विज्ञापन



सुजॉय चक्रवर्ती ने कहा कि डिजिटल दुनिया में मोबाइल उपभोक्ता लगातार घोटालों और धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों का सामना कर रहे हैं और असुरक्षित महसूस करते हैं। इस गंभीर चुनौती को दूर करने के लिए एयरटेल ने एक अनूठा एआई-पावर्ड तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक संदिग्ध स्पैम कॉल्स और मैसेज को सक्रिय रूप से पहचानकर बिहार और झारखंड में एयरटेल के चार करोड़ ग्राहकों को सशक्त बनाती है। एयरटेल के डेटा वैज्ञानिकों ने एआई-सक्षम सेवा को बनाने में एक विशेष एल्गोरिद्म का उपयोग किया गया है, जो कॉल और एसएमएस को सस्पेक्टेड स्पैम के चिह्नित कर उपभोक्ता को अलर्ट करता है। 

एआई एल्गोरिद्म की मदद से मॉनिटर किया जाता है कि किस नंबर से कॉल आ रहा है या किसने एसएमएस भेजे हैं। इसके अलावा, यह कॉल और एसएमएस की संख्या और कितनी देर तक कॉल हुई, इसका भी विश्लेषण रखता है। जब यह जानकारी पहले से ज्ञात स्पैम पैटर्न से मिलती है, तो सिस्टम संभावित स्पैम कॉल्स और एसएमएस को सटीक ढंग से पहचान लेता है। बिहार-झारखंड सर्किल में इसी के जरिए 27 दिनों के अंदर एयरटेल ने बिहार-झारखंड सर्किल में 22 करोड़ स्पैम कॉल और 70 लाख स्पैम मैसेज की पहचान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें