फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विमान हादसे में बिहार की मनीषा की भी गई जान, एयर इंडिया में थी एयर होस्टेस

Fri, 13 Jun 2025 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बिहार की मनीषा की भी जान चली गई। वह एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर पदस्थापित थी। अब पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
मनीषा थापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 241 मृतकों में बिहार की मनीषा थापा भी शामिल हैं। उनके परिवार के सदस्य पटना के बीएसएपी ग्राउंड के पास स्थित जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर के लोग अहमदाबाद रवाना हो गए। 

विज्ञापन


श्यामा अपार्टमेंट और उसके आसपास के लोगों ने बताया कि मनीषा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी। उनलोगों ने बताया कि मनीषा के पिता राजू थापा बिहार पुलिस में बेगूसराय में पदस्थापित हैं और उनके चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में हवलदार हैं। मनीषा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने पटना के सेंट जेवियर से स्नातक किया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि  मनीषा थापा ने पहले इंडिगो में पदस्थापित थी। इसके बाद वह एयर इंडिया में एयर होस्टेस बनी। मनीषा थापा की मां लक्ष्मी थापा हाउस वाइफ हैं। मनीषा का एक भाई है, अमित थापा जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें