Suicide Case : एम्स के हॉस्टल में अचानक अफरातफरी मच गई। मेडिकल के छात्रों ने प्रबंधन और पुलिस प्रशन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ब्व्ही घटनास्थल पर पहुँच गई नौर फिर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर हर किसी की सांस थम गई।
पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पटना एम्स के एमडी छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी यादवेंद्र साहू उर्फ अमृत्य अरविंद के रूप में हुई है। वह एम्स के हॉस्टल संख्या 10 के कमरा संख्या 515 में पढ़ाई कर रहे एमडी (प्रथम वर्ष) का छात्र था, जिसका शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। घटना के संबंध में एम्स प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है।
घटना के संबंध में आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों ने बताया कि यादवेंद्र साहू उर्फ अमृत्य अरविंद ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो साथियों को शक हुआ और उन्होंने एम्स प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर छात्र का शव मिला। इस घटना के बाद पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। छात्र उड़ीसा का निवासी था और एमडी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। डीएसपी सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। छात्र ओडिशा का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। उसके परिवार वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है, फिर आगे उनके बयान के आधार पर जो भी शिकायत दर्ज होगी उसकी भी जांच की जाएगी।