फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आए, आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली निकले; हो क्या रहा है?

Sun, 29 Sep 2024 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार की राजनीति में कुछ अलग बात चल रही है या यह महज इत्तेफाक है कि शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आए और आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। क्या चल रही बातें, जानिए सबकुछ।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री का काफिला पटना एयरपोर्ट पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पटना आए थे और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार से दिल्ली निकल गए हैं। दो दिनों के अंदर इन दो गतिविधियों ने बिहार की राजनीति में उठापटक की बातों को हवा दे दी है। हवा यह उठी है कि नीतीश कुमार नाराजगी के कारण राफ-साफ करने निकले हैं, हालांकि अंदरखाने से यह बात निकल रही है कि वह स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली रवाना हुए हैं और वहां झारखंड और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं से बातचीत भी करेंगे।

विज्ञापन


राज्य की राजनीति में उठापटक की बातों में कितना दम
पिछले दो दिनों से एक बार फिर मीडिया में यह बात चल रही है कि नीतीश कुमार भाजपा से नाराज हैं। जेपी नड्डा के 21 दिनों में दूसरी बार बिहार आने को भी इसके पीछे वजह के रूप में सामने लाया गया। इसके अलावा भी कई बातें कहीं गईं, लेकिन हकीकत यह है कि फिलहाल बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पूरी तरह स्थिर नजर आ रही है। बगैर स्थिरता के बोर्ड-निगम-आयोगों के गठन पर मुख्यमंत्री की सहमति नहीं मिलती है। पिछले 20-25 दिनों के अंदर आयोगों-बोर्डों के गठन पर भाजपा-जदयू के बीच सहमति के आधार पर कई चीजें बंटी हैं, जिनके कारण अस्थिरता को अफवाह मानना मजबूरी भी है। नीतीश कुमार जब महागठबंधन से नाराज थे तो मंत्रिपरिषद् से पहले इन आयोगों को विघटन कराया था या जदयू नेताओं का इस्तीफा कराया था। भाजपा के साथ भी नाराजगी के समय इसी तरह की स्थिति थी। अब स्थिरता को देखते हुए आयोगों को गठन लगातार सामने आ रहा है। दोनों दलों के नेता इन अफवाहों को विपक्ष-जनित और प्रायोजित बता भी रहे हैं।

जानिए, क्या है नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की वजह
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अबतक स्वास्थ्य कारणों से ही दिल्ली जाते रहे हैं। वह अपनी आंख भी दिल्ली में ही दिखाते हैं। इसके अलावा लगभग सालभर से उन्हें कई तरह की परेशानियां भी हैं, जिसका छिटपुट असर दिखता रहा है। इस कारण उनके विदेश जाने की भी चर्चा उठी थी। उन चर्चाओं पर मुख्यमंत्री की ओर से कुछ कहा नहीं गया। लंबे समय से मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब नहीं हो रहे और न ही सार्वजनिक रूप से कुछ बोल ही रहे हैं। वह निरीक्षणों और अफसरों के साथ बैठक के जरिए खुद को सक्रिय रख रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कारणों से एक अंतराल पर उनके दिल्ली जाने की बात अधिकारी बगैर सामने आए बता रहे हैं। रही बात राजनीति की, तो जदयू और भाजपा के नेता इसपर एक ही बात कह रहे हैं कि दिल्ली में उन्हें समय मिलेगा तो झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की रणनीति पर विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें