फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: छह सेकंड में बह गया मस्जिद का ढांचा, बिहार के पूर्णिया में दिख रही कनकई नदी के बाढ़ की तबाही

Sun, 29 Sep 2024 12:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

कनकई नदी से लगे ताराबाड़ी गांव की कई और तस्वीरें सामने आईं हैं। इसमें कनकई नदी को जमीन के हिस्से को निगलते और कुछ लोगों को कटाव के डर से अपने हाथों से आशियाने उजड़ते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्णिया में नदी में समाया मस्जिद का ढांचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जिले की नदियां उफान पर हैं। बायसी में बहने वाली महानंदा, कनकई और परमान जैसी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यहां हालत भयावह हैं। बायसी प्रखंड के ताराबाड़ी में कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। यहां एक मस्जिद का ढांचा कनकई नदी में समा गया। इस घटना का 28 सेकेंड का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे मस्जिद का ढांचा महज चंद सेकेंड में नदी में समा गया।

 

वीडियो बायसी के ताराबाड़ी पंचायत के पश्चिम टोला के ताराबाड़ी की है। यहां कनककई नदी की लहरों ने जमीन को अंदर ही अंदर इस कदर काटा कि महज सात सेकेंड के भीतर मस्जिद का एक ढांचा कनकई की कोख में समा गया। 28 सेकेंड के इस वीडियो में कनकई नदी के कहर से डरे सहमे तीन बच्चे और एक नवयुवक को नदी के एक किनारे से घरों में भागते और छिपते देखा जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कनकई की तेज बहाव मस्जिद के ढांचे की सतह से आकर टकराती है, जिसके बाद देखते ही देखते ये ढांचा चंद सेकेंड में कनकई की लहरों में जल समाधि ले लेता है।

 

वीडियो के सातवें सेकेंड पर ढांचे में हलचल दिखाई देती है और फिर महज चंद सेकेंड में ये ढांचा भर भराकर पानी में समा जाता है। वीडियो के 14वें से 20वें सेकेंड पर ये ढांचा पूरी तरह पानी में विलीन हो जाता है। इस वीडियो में समूचे घटनाक्रम से सहमे कुछ ग्रामीणों की हलचल देखी जा सकती है।कनकई नदी से लगे ताराबाड़ी गांव की कई और तस्वीरें सामने आईं हैं। इसमें कनकई नदी को जमीन के हिस्से को निगलते और कुछ लोगों को कटाव के डर से अपने हाथों से आशियाने उजारते देखा जा सकता है।

 

ताराबाड़ी पंचायत के पश्चिम टोला ताराबाड़ी में कनकई नदी में मस्जिद ही नहीं बल्कि अब तक आठ घर कनकई की लहरों में जलसमाधि ले चुके हैं। वहीं अब इस गांव के दर्जनों घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। कटाव पीड़ितों में हाफिज अब्दुल वली, मोलवी मुन्ना, मुश्ताक आलम, आबिद हुसेन, रजी अहमद, सबर, मरगुब आलम समेत एक अन्य शामिल हैं। कटाव की जद में इनका घर विलिन हो गया है।वहीं कनकई नदी के कटाव से डरे सहमे ग्रामीण रतजग्गा कर रहे हैं। वहीं कई लोग गांव छोड़कर दूसरे जगह शरण ले रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें