सफेद टीशर्ट में आईपीएस शिवदीप लांडे।
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस लांडे की हर जिले में बड़ी फैन फॉलोइंग है
इस्तीफा दे चुके सीनियर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं और वह बीच में अपने राज्य भी चले गए थे। बिहार वापस आने के बाद उन्हें कई जगहों पर दोबारा पोस्टिंग भी मिलती रही। लेकिन, अब जब उन्होंने इस्तीफा देने के बावजूद बिहार में रहने की बात लिखी है तो इसके कई मायने लगाए जा रहे हैं। लांडे की बिहार के हर जिले में बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह पटना में उतने ही चर्चित रहे, जितना मुजफ्फरपुर या किसी और जगह। ऐसे में वह किसी दल के साथ राजनीति में उतरते हैं तो यूथ आइकॉन के रूप में उसे फायदा निश्चित मिलेगा। यही कारण है कि उनके इस्तीफा स्वीकार होने की खबर आने के पहले कई दलों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का संकेत देना शुरू कर दिया है।
18 साल की सेवा के बाद अचानक इस्तीफा
बता दें कि हाल में ही आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से
इस्तीफा दे दिया था। अब पूर्णिया आइजी शिवदीप लांडे के अपने 18 साल की सरकारी सेवा के बाद अचानक इस्तीफा देने के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।