भीषण गर्मी में भी काम करते दिखे शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
कई शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ रही है
शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से गैर शैक्षणिक कार्य जैसे बच्चों का एडमिशन, ई-शिक्षाकोश पर बच्चों को एंट्री, विद्यालय में असैनिक कार्य, बच्चों का आधार बनाने का काम करना होगा। इस आदेश के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है। भीषण गर्मी में कई शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ रही है। नालंदा के थरथरी के पुरंदर बिगहा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। खगड़िया शहर स्थित उत्तरी हाजीपुर मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि गर्मी के कारण उनके स्कूल के दो शिक्षक बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।
दरभंगा के स्कूल में काम करते दिखे शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा में भीषण गर्मी के बीच स्कूल में काम करते दिखे शिक्षक
दरभंगा में भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को स्कूल आना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्यो का निपटारा करना पड़ रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर शिक्षकों ने साफ-साफ कहा कि अधिकारियों द्वारा दो तरह का रवैया अपनाया जा रहा है। इस छुट्टी के दौरान हमलोग स्कूल में चल रहे भवन निर्माण के कार्य बेंच डेस्क और बच्चों की कॉपी मूल्यांकन का काम कर रहे।