फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में अधिवक्ता का मर्डर; रंगदारी देने से इनकार किया था, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Wed, 01 May 2024 10:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों ने यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले निरंजन महतो ने अपना जमीन बेचा था। जमीन बेचने के बाद गांव के ही अपराधियों ने दो लाख रंगदारी की मांगी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि अधिवक्ता ने दो लाख की रंगदारी देने से मना किया था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर अधिवक्ता को मौत को घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह की है।

विज्ञापन


कोर्ट जाने के लिए तैयार हो रहे थे अधिवक्ता
मृत अधिवक्ता की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह के रहने वाले विष्णु देव महतो का पुत्र निरंजन कुमार महतो के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि गांव के ही अपराधियों के द्वारा जबरन 2 लाख रंगदारी टैक्स मांगी जा रही थी। परिजनों ने यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले निरंजन महतो ने अपना जमीन बेचा था। जमीन बेचने के बाद गांव के ही अपराधियों द्वारा दो लाख रंगदारी की मांग की गई थी। आज जब वह सुबह अपने घर से बलिया अनुमंडल न्यायालय जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान दो अपराधी पहुंचे और उन पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

कुल्हाड़ी से काटकर अपराधियों के द्वारा हत्या कर दी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक निरंजन पैसे से अधिवक्ता है। वह बलिया अनुमंडल न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वही इस संबंध में अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा है कि अधिवक्ता की हत्या कर दी गई है। हमलोगों ने जिला प्रशासन से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है। अगर अपराधी को पुलिस नहीं गिरफ्तार करेगी तो आने वाला समय में जितने भी अधिवक्ता है वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें