फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में सीओ, राजस्व अधिकारी सहित चार राजस्व कर्मचारियों ने किया बड़ा खेल, अब होगी कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2024 11:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : जमीन सर्वे के नाम पर बिहार में एक बड़ा खेल किया जा रहा था। अब डीएम के संज्ञान में आने के बाद पूर्व सीओ, एक राजस्व पदाधिकारी और चार राजस्व कर्मचारी पर कानूनी कार्यवाई की जा रही है।  
 
विज्ञापन
दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए जमीन का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा डीएम ने दो पूर्व अंचलाधिकारी एक राजस्व पदाधिकारी और चार राजस्व कर्मचारी पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। उन पर आरोप है कि इन सब ने मिलकर जमीन सर्वे के खेल में बड़ा घोटाला किया है। यह कार्रवाई  मनीगाछी प्रखंड में की गई है। उन आरोपियों में तत्कालीन सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल, राजस्व अधिकारी राजीव प्रकाश राय, राजस्व कर्मचारी सरिता रानी, पशुपति कुमार झा, राम प्यारे यादव, नवीन कुमार सिंह, नंदलाल दास और अमित रंजन शामिल हैं।

विज्ञापन


सीओ, राजस्व पदाधिकारी और चार राजस्व कर्मचारी पर होगी कानूनी कार्रवाई 
इस मामले में वर्तमान अंचल अधिकारी का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है, लेकिन जब इस वर्ष जमीन का सर्वे शुरू हुआ तब इस मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल, राजस्व अधिकारी राजीव प्रकाश राय, राजस्व कर्मचारी सरिता रानी, पशुपति कुमार झा, राम प्यारे यादव, नवीन कुमार सिंह, नंदलाल दास और अमित रंजन के खिलाफ प्रपत्र" क' गठित करते हुए रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि अंचलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर भू माफियाओ को करोड़ों की जमीन की जमाबंदी कर दी गई। इस जमाबंदी में सारे नियम कानून को ताक पर रखते हुए रुपये के बल पर बड़ा खेल करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी रविकांत ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें