बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिजन अपने गांव पहुंचे, जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस दौरान में परिजन और गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में मायूसी छा गई है। बच्ची की मां यह कहकर फफक कर रो रही थी कि हमें नहीं पता था कि कोई शख्स मछली बेचने के लिए घर के पास आयेगा और इसके बाद मौसी के घर ले जाने का नाम पर मेरी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और फिर ऐसा घिनौना काम करेगा। मृतका की मां ने सरकार के अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की अव्यवस्था के कारण ही आज मेरी बच्ची इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हमें किसी भी सूरत में न्याय चाहिए। किसी भी सूरत में मेरी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए।