Patna Crime News: दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधी जल्द से जल्द की गिरफ्तारी करे।
पटना सिटी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद में युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद रियाजुद्दीन के पुत्र मोहम्मद काजिम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। गंभीर हालत में काजिम को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विवाद चल रहा था
परिजनों का कहना है कि घटना के समय काजिम अपने घर पर था। घर पर खाना बनाया जा रहा था। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी और जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो दंग रह गए। काजिम को बेहोश गिरा पड़ा था। काजिम की बहन और पत्नी ने बताया कि मोहल्ले के ही एक शख्स से ही विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि इस विवाद के कारण उसपर जानलेवा हमला हुआ है। चौक थाना की पुलिस ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।