फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में दिनदहाड़े युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

Mon, 14 Jul 2025 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक युवक की जान चली गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। कारण बस इतना था कि उसका बस स्टैंड को लेकर विवाद हुआ था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें दो युवको को गोली लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने बस स्टैंड के विवाद में दो युवकों को गोलियों से भून दिया गया है। इस घटना में स्टैंड के समीप बैठा 25 साल के अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृत युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
बिहार के इस बीडीओ का इस्तीफा चर्चा में, कहा- मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रताड़ित करते हैं SDO सर
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूलता था
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूलता था। रोज की तरह वह प्रिंस के साथ बैरियर पर बैठा था। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे। आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। गोली लगते ही दोनों युवक गिर पड़े। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। मौके पर लोहिया नगर और नगर थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें