फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल से अपने घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 11 Jul 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में अपने ससुराल से घर को लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं मौत को लेकर परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। घटना जिले के कपारधीक्का गांव के समीप की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में ससुराल से अपने घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बगहा के वार्ड नंबर 32 रतन माला निवासी अब्दुल वाहिद 45 वर्षीय के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि अब्दुल वाहिद अपने ससुराल चानकी से अपने घर बगहा के वार्ड नंबर 32 रतन माला लौट रहा था। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि अब्दुल वाहिद एक होटल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें