फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इन कीड़ों के झुंड ने ली सात साल के बच्चे की जान, बाइक सवार समेत दो बच्चे चिंताजनक हालत में भर्ती

Thu, 19 Oct 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बिहार के बेतिया में हाडा के हमले में एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
हाडा के हमले में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में हाडा के हमले से एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई है। मामला जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव का है। वहीं, मृतक की पहचान अमित साह का पुत्र जयगूरु कुमार सात वर्षीय है। जबकि घायलों की पहचान अमित साह के ही पुत्र सोमदेव कुमार पांच वर्षीय, अमित साह के भांजी दिव्यांशु कुमारी पांच वर्षीय तथा अमित साह  घायल हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अमित साह 34 वर्षीय अपने बच्चे तथा भांजी के साथ बाइक पर घूमने के लिए बुधवार दोपहर को गया हुआ था। इसी दौरान अचानक हाडा का झूंड उड़ रहा था और वह हाडा का झुंड अमित के बाइक पर आकर हमला बोल दिया। बाइक पर बैठे बच्चे और अमित को काट-काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घंटों बच्चे और अमित चिखते-चिल्लाते रहे। चिखने-चिल्लाने की आवाज सून काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इधर, सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद हाडा को भगाया गया। तब जाकर चारो लोगों की जान बची।

वहीं, आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम चारो घायलों को ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अमित कुमार के सात वर्षीय बच्चे जयगुरु की मौत हो गई। मौत के बाद माता ममता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, अन्य तीनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें