फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के गेट से सीधे पहुंचा जेल; पॉकेट में गोली लेकर बोधगया में घुस रहा था

Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : महाबोधि मंदिर के चेकिंग प्वाईट 1 पर मंदिर में जाने वाले पर्यटकों को मशीन और हाथ से चेकिंग किया जा रहा था। तभी एक शख्स के उपर वाले पॉकेट के पास एचएचएमडी का सायरन बजा। सायरन बजते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गये।
विज्ञापन
बोध गया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया के महाबोधि मंदिर के अंदर कारतूस लेकर जाने वाले शख्स को मंदिर के सुरक्षा में लगे पुलिस ने पकड़ लिया। उस शख्स की पहचान शेरघाटी के लोहा टोली के वार्ड नंबर 28 निवासी 24 वर्षीय फरहान आलम के रुप में की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में गया भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को एक शख्स को 7.65 की गोली लेकर बोधगया के महाबोधि मंदिर में प्रवेश करने के क्रम में उसे पकड़ा गया है और फिर उसे बोधगया थाने के  हवालेकर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चेकिंग के दौरान बजने लगा सायरन 
इस संबंध में जानकारी देते हुए बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाबोधि मंदिर में तैनात हवलदार सुनील कुमार महाबोधि मंदिर के चेकिंग प्वाईट 1 पर मंदिर में जाने वाले पर्यटकों को मशीन और हाथ से चेकिंग कर रहा था। उसी दौरान फरहान के उपर वाले पॉकेट के पास एचएचएमडी का सायरन बजा। सायरन बजते ही सुनील चौंक पड़ा। फिर सुनील हाथ से पॉकेट का चेकिंग करने लगा। इस क्रम में उसे कुछ संदिग्ध वस्तु होने का प्रतीत हुआ। जिसे साथ रहे सशस्त्र बल के आदर्श कुमार, धनजी कुमार एवं राजू कुमार पाल के सहयोग से पकड़कर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पहने शर्ट के उपर वाले पॉकेट में छुपाकर रखा हुआ एक 7.65 का गोली मिला। गोली के पेंदे पर 7.65 केएफ लिखा हुआ था। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी तत्काल सूचना बोधगया थाने को दी। थाने में लाने के बाद उससे गोली किससे मिली और उसके पास गोली कहां से आई जैसे काफी सवाल पूछे गये। पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में गया भेज दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें