फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लू का प्रकोप; आनंद विहार-गया एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की हीट वेव से मौत

Wed, 12 Jun 2024 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : आज फिर ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला की मौत हो गई। हालांकि रेल प्रशासन को महिला यात्री हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से बीमार होने की सूचना पर रेलवे अस्पताल के डाक्टर जंक्शन पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही महिला यात्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गया जंक्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गया में हीट वेव की चपेट में आने से एक और रेल यात्री की मौत हो गई। बीते दिनों तामिलनाडु से आए एक दर्जन पर्यटक बीमार पड़ गए थे, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी। आज फिर ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला की मौत हो गई। हालांकि रेल प्रशासन को महिला यात्री हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से बीमार होने की सूचना पर रेलवे अस्पताल के डाक्टर गया जंक्शन पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही महिला यात्री की मौत हो चुकी थी। मृतका गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसन बिगहा निवासी बेबी देवी थी। उनकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन


इलाज से पहले हो गई मौत 
रेलकर्मी का कहना है कि आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गया को आने वाली आनंद विहार- गया एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की मौत हो गई। ट्रेन के कोच संख्या बी-2 के 33 से 36 पर बसनी देवी यात्रा कर रही थी। बसनी देवी की तबियत बिगड़ने की सूचना पर गया जंक्शन पर आए रेल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने बेबी देवी के स्वास्थ की जांच की तो वह मृत पाई गई। बताया गया कि पीएनआर संख्या 286248386 के टिकट पर चार यात्री गया के लिए चले थे, जिनमें से एक बसनी देवी की मौत हो गई। इसके बाद रेल प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं रेल पुलिस द्वारा मृत महिला के परिजनों को सूचना दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें