सगुना मोड़, दानापुर से हड़ताली मोड़, नेहरू पथ जैसे मुख्य मार्ग पर भी सामान्य परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। इसी तरह वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी उपर से आयकर गोलंबर तक के दोनों फ्लैंक में वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान आम जनता के वाहनों का संचालन नहीं होगा, हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों को लाने-ले जाने वाले और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को इस रोक से छूट दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
जिन यात्रियों को फ्लाइट पकड़नी है, वे अपना टिकट दिखाकर पटेल गोलंबर के रास्ते एयरपोर्ट तक जा सकेंगे. हालांकि डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा. इसी तरह, जिन लोगों को राजाबाजार स्थित IGIMS पहुंचना है, उन्हें भी जाने की अनुमति दी गई है।
रोड शो के मद्देनज़र राजाबाजार फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसलिए सगुना मोड़ से आने वाले वाहन जगदेव पथ होते हुए फुलवारी शरीफ, टमटम पड़ाव और अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, आशियाना-दीघा रोड की ओर से आने वाले वाहन पटना-दानापुर रोड पकड़कर कुर्जी, राजापुर पुल और गांधी मैदान के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे।
फुलवारीशरीफ D.T.O. ऑफिस से एयरपोर्ट की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इस क्षेत्र से निकलने वाले वाहन टमटम पड़ाव होते हुए आगे बढ़ेंगे। D.T.O. ऑफिस से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन जगदेव पथ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कंकड़बाग व पटना जंक्शन की ओर से आने वाले वाहन, GPO ROB, आर ब्लॉक ROB और गर्दनीबाग ROB होते हुए अनिसाबाद गोलंबर की ओर जाएंगे।. डाकबंगला चौराहे से बेली रोड की ओर जाने वाले वाहन, बुद्धमार्ग, पुलिस लाइन तिराहा और राजापुर पुल होते हुए अशोक राजपथ की तरफ रुख कर सकते हैं। वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक पर वाहनों का संचालन नहीं होगा। बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से लेकर आयकर गोलंबर तक दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।