फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में, पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो

Thu, 29 May 2025 09:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पटना पटना पहुंच रहे हैं। बिहार में इस बार वह दो दिनों की यात्रा पर रहेंगे। गुरुवार शाम वह पटना एयरपोर्ट से बेली रोड होकर भाजपा कार्यालय तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। पटना एयरपोर्ट उतरते ही वह पटना एयरपोर्ट के मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और फिर वहीं से वह रोड शो करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतास जिला के विक्रमगंज जाएंगे। वहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार पीएम आ रहे हैं बिहार, सामाजिक संगठक करेंगे उनका स्वागत

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार आते ही वह बिहार के लोगों के लिए हवाई यातायात के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। पूर्व के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम लगभग 4 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर पटना एयरपोर्ट के अत्याधुनिक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और बिहटा हवाई अड्डे पर नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे। कुल 2613 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स से बिहार के हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी और यह राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देगा। 
विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग

पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद वहीं से उनका रोड शो शुरू हो जायेगा। तिरंगा यात्रा के रूप में पटना की मुख्य सड़कों से निकलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी के नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद वहीं विश्राम करेंगे। रोड शो हवाई अड्डा से शुरू होकर 
डुमरा चौकी होते हुए नेहरू पथ पर IPS मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाई कोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर समाप्त होगा।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले पटना के लोग तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अब तिरंगा यात्रा के निकलने की तैयारी की जा रही है। इस तिरंगा यात्रा में पटना की आम जनता शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें