फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Traffic : आज अभी से रात तक पटना में सड़क पर निकलना मुश्किल; पीएम मोदी के रोड शो से बचकर किधर से निकलें?

Thu, 29 May 2025 02:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पटना पहुंचेंगे। उसके पहले से, कुछ देर में पटना की सड़कों पर निकलना मुश्किल होगा। किधर से आ-जा सकते हैं और किस ओर जाना आज संभव नहीं है, सबकुछ यहां समझें। वैकल्पिक रास्ता भी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को पटना पहुँच रहे हैं। वह जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से डुमरा चौकी होते हुए नेहरू पथ, आईपीएस मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक रोड शो में शामिल होंगे। इसलिए कई मार्गों को कुछ घंटों के लिए पुर्णतः बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार पीएम आ रहे हैं बिहार, सामाजिक संगठक करेंगे उनका स्वागत

 ट्रैफिक एसपी डॉ अपराजित लोहान ने रूट प्लान जारी किया है। रोड शो के दौरान शाम चार बजे से रात आठ बजे तक एयरपोर्ट से जुड़ने वाले मार्ग से लेकर अन्य मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं। चार मुख्य मार्ग पर रूट डायवर्जन के साथ ही चार घंटे तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिबंधित रहेगा। जिला परिवहन कार्यालय से हवाईअड्डा की तरफ वाहनों का परिचालन पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि  29 मई आज गुरुवार  को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने का प्रयास करें।

विज्ञापन

सड़क पर बैरिकेटिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सगुना मोड़, दानापुर से हड़ताली मोड़, नेहरू पथ जैसे मुख्य मार्ग पर भी सामान्य परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। इसी तरह वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी उपर से आयकर गोलंबर तक के दोनों फ्लैंक में वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान आम जनता के वाहनों का संचालन नहीं होगा, हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों को लाने-ले जाने वाले और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को इस रोक से छूट दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग

जिन यात्रियों को फ्लाइट पकड़नी है, वे अपना टिकट दिखाकर पटेल गोलंबर के रास्ते एयरपोर्ट तक जा सकेंगे. हालांकि डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा. इसी तरह, जिन लोगों को राजाबाजार स्थित IGIMS पहुंचना है, उन्हें भी जाने की अनुमति दी गई है।

रोड शो के मद्देनज़र राजाबाजार फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसलिए सगुना मोड़ से आने वाले वाहन जगदेव पथ होते हुए फुलवारी शरीफ, टमटम पड़ाव और अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, आशियाना-दीघा रोड की ओर से आने वाले वाहन पटना-दानापुर रोड पकड़कर कुर्जी, राजापुर पुल और गांधी मैदान के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

बैरिकेटिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
फुलवारीशरीफ D.T.O. ऑफिस से एयरपोर्ट की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इस क्षेत्र से निकलने वाले वाहन टमटम पड़ाव होते हुए आगे बढ़ेंगे। D.T.O. ऑफिस से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन जगदेव पथ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कंकड़बाग व पटना जंक्शन की ओर से आने वाले वाहन, GPO ROB, आर ब्लॉक ROB और गर्दनीबाग ROB होते हुए अनिसाबाद गोलंबर की ओर जाएंगे।. डाकबंगला चौराहे से बेली रोड की ओर जाने वाले वाहन, बुद्धमार्ग, पुलिस लाइन तिराहा और राजापुर पुल होते हुए अशोक राजपथ की तरफ रुख कर सकते हैं। वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक पर वाहनों का संचालन नहीं होगा। बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से लेकर आयकर गोलंबर तक दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें