फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा में जा रहे 17 पुलिसकर्मी घायल, बस से सीवान जाने के दौरान हुआ ऐसा

Wed, 11 Jun 2025 12:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Road Accident News: सभी पुलिसकर्मी सीवान जा रहे थे। सारण में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं बस चालक की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मियों की बस को टक्कर मार दी। हादसे में 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात किए गए यह सभी पुलिसकर्मी डेहरी ऑन सोन से सीवान जा रहे थे। छपरा में इनकी बस को तेज रफ्तार बस ने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस चालक की पहचान छपरा के गौतम प्रसाद निवासी रमेश कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पटनावासियों को भारत के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात; सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों की पहचान इनके रूप में हुई
वहीं हादसे में घायल सिपाहियों की पहचान अनीता कुमारी (20), प्रमिला कुमारी (22), पूजा कुमारी (22), कंचन कुमारी (20), अयूब प्रधान (40), रंजना कुमारी (24), सोनी कुमारी (24), अमृता कुमारी (25), अर्चना कुमारी (25), सुषमा कुमारी (24), शर्मिला कुमारी (25), सुनील कुमार राय (25), अनिरुद्ध कुमार पांडे (21), दिलीप कुमार (40), सुनील कुमार सिंह (42), वकील कुमार (53) के रूप में हुई है। यह सभी चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें