फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या, गन्ने के खेत में शव देखकर इलाके में हड़कंप; ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 09 Jun 2025 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: वारदात के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। वह पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अगर पुलिस ऐसा नहीं करती तो हमलोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
खेत से बरामद हुई लड़की की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई, और उसका शव गांव के पास ही एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत किशोरी जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला की रहने वाली थी।

विज्ञापन


खाना खाकर घर से कहीं निकली थी
बताया जाता है कि लड़की रविवार की देर शाम खाना खाकर घर से कहीं निकली थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह भी ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने उसके घर से महज तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में लड़की का शव देखा। इसके बाद ग्रामीण शोर मचाने लगे। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर बाद मृतका के परिजन भी पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या, पिता की हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में अपराधियों ने की गोलीबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई
इस मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, तीन-चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें