फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 13 साल की लड़की से रेप, हत्या की धमकी भी दी; मां बोली- पांच माह बाद शरीर में बदलाव दिखा तो हुआ खुलासा

Thu, 14 Nov 2024 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

अपने साथ हुए अन्याय के बावजूद वह चुप थी। दरिंदे ने जान से मारने की धमकी दी थी। देखते ही देखते पांच महीने बीत गए। पीड़िता की मां ने शारीरिक बदलाव देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने चौंकाने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली कि गांव में सनसनी फ़ैल गई। दुष्कर्म की घटना का खुलासा पांच माह बीत जाने के बाद हुआ। इस मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने चौंकाने वाली बात कही। 

विज्ञापन


आरोपी ने अपने ही घर में किया रेप
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया की मेरी बेटी के शरीर में कुछ दिन से परिवर्तन आने लगा। बेटी से पूछने पर पता चला कि पांच माह पूर्व एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने स्थानीय पुलिस के समक्ष अपना बयान में बताया की एक गांव की महिला ने काम करने के लिए अपने घर बुलाई। काम करने के दौरान ही घर पर उसके पति द्वारा घर में बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

गांव की महिला ने काम करने बुलाया था
वहीं इस बात की सूचना जब परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई तो थावे के थानेदार धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाने में लड़की के बयान को दर्ज कर मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की घटना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें