फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 11 साल की बच्ची से रेप; छत पर खाना देने गई थी, तभी नशेड़ी चाचा ने ऐसा किया

Fri, 01 Sep 2023 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

परिजनों का कहना है कि बच्ची के पिता की 5 साल पहले एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मां और चाचा सहित अन्य परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में 11 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। यह घिनौना काम किसी और ने नहीं बल्कि उसके चाचा ने ही की। गुरुवार देर रात मासूम अपने चाचा को खाना देने गई थी। इसी दौरान नशेड़ी चाचा ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। नशेड़ी चाचा ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद बच्ची घायल हालत में अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन


बच्ची की मां ने अपने देवर के खिलाफ लगाई न्याय की गुहार
रेप की खबर इलाके में आग फैल गई। परिवार वालों ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। लिखिति आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित बच्ची की मां ने अपने देवर के खिलाफ आवेदन देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने पीड़ित बच्ची को न्यायालय में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज कराई गई।

5 साल पहले पिता की हो गई थी मौत
परिजनों का कहना है कि बच्ची के पिता की 5 साल पहले एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मां और चाचा सहित अन्य परिवार के साथ अपने घर पर रहती है। वहीं गुरुवार की देर रात उसके नशेड़ी अपने घर की छत पर नशे की हालत में सोया हुआ था। बच्ची उसे खाना देने गई थी। तभी नशेड़ी चाचा ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इधर घटना को लेकर मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिक ने अपने चाचा पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें