फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति-ससुर समेत तीन हिरासत में; पुलिस ने जांच की शुरू

Sun, 05 Apr 2026 08:42 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के रीगा में 23 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद के बाद वह कमरे में मृत मिली। पुलिस ने पति, ससुर समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
सीतामढ़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली बाजार वार्ड-13 में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय प्रीति साह, पत्नी नीरज साह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रीति साह घर के किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब पति कमरे में पहुंचा, तो वह मृत पाई गई। घटना आत्महत्या है या हत्या, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, युवक के कटे दोनों पैर; घर पहुंचने की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह

तीन लोगों से पूछताछ जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति नीरज साह, ससुर राजकिशोर साह और गोतनी मंजू देवी को हिरासत में लिया है। तीनों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इमली बाजार क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। कम उम्र में नवविवाहिता की मौत से लोग स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें