फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath: रामकृपाल यादव का नाम सबसे पहले पक्का हुआ; नीतीश कुमार के साथ कौन लेंगे शपथ, जानें अपडेट

Thu, 20 Nov 2025 09:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

List of Ministers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किन मंत्रियों को शपथ लेना है, वह नाम अब सामने आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह की मुहर से भाजपा के नाम देर रात से सामने आने लगे।
विज्ञापन
रात में पटना पहुंचते ही गृह मंत्री ने भाजपा कोटे के मंत्रियों के नाम पर मुहर लगानी शुरू कर दी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी तारीख 14 नवंबर थी, जो परिणाम जारी होते ही ऐतिहासिक तारीख बन चुकी है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रचंड बहुमत के बाद अब नई ऐतिहासिक तारीख 20 नवंबर है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पहली बार भव्य तरीके से पटना के गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण से एक रात पहले, गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे और इसके साथ ही भाजपा के संभावित मंत्रियों को शुभ समाचार बताया जाना शुरू हुआ।

विज्ञापन


सम्राट, विजय के बाद रामकृपाल का नंबर या साथ में
भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय सिन्हा के नाम की घोषणा बुधवार की शाम हो गई। अब अमित शाह की हरी झंडी के बाद भाजपा के बाकी नाम सामने आने लगे हैं। जदयू लगभग पुराने नामों को ही दुहराने जा रहा है। कुछ नए चेहरे होंगे। मुख्यमंत्री और 35 शेष मंत्रियों का शपथ गुरुवार को एक साथ हो जाए, इसकी संभावना कम हो गई है। इस बीच, पटना के दानापुर से राजद के बाहुबली रीत लाल राय को हराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का नाम सामने आ चुका है। राम कृपाल यादव के अनुभव को देखते हुए उन्हें तवज्जो दिए जाने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा, इस बार राजद के MY समीकरण के टूटने के कारण भी रामकृपाल का नाम पहले से ही चल निकला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें