फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नेतृत्व में NDA घटक दल की बैठक खत्म, पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

Fri, 10 Jul 2026 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

NDA Meeting: बिहार में एनडीए की महाबैठक संपन्न हो गई है। बांकीपुर उप चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री आवास पर नितिन नवीन, नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मंत्रियों, एनडीए विधायकों और जिलाध्यक्षों का जुटान रहा। जानिए क्या रहा मीटिंग का एजेंडा?
विज्ञापन
एनडीए की बैठक की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत का आज महत्वपूर्ण दिन रहा। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक सेवक आवास (मुख्यमंत्री आवास) पर एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित सरकार के सभी मंत्री, एनडीए के घटक दलों के विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। 
विज्ञापन



तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा की तैयारी 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर सरकार के कामकाज पर जमीनी स्तर का फीडबैक लिया। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सम्राट चौधरी सरकार के करीब तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया गया और 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


‘सीएम अच्छा काम कर रहे हैं’
नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी बढ़िया से कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सब मिलकर सम्राट चौधरी के हाथों को मजबूत करेंगे और बिहार आगे बढ़ेगा। वहीं उनके बेटे और मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि 20 साल में जो हम लोगों ने काम किया है उसे पूरे बिहार में जन-जन तक पहुंचना है। पूरा एनडीए परिवार को मिलकर बिहार को समृद्ध बनाना है।

क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी?
अशोक चौधरी की मानें तो नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को मजबूती के साथ काम करना है। चौधरी ने कहा कि उन्होंने हम सभी को आशीर्वाद दिया है। मिलकर जुलकर रहना है। समन्वय की कोई कमी हम लोगों में नहीं है। हर 3 महीने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिला अध्यक्षों के साथ फीडबैक लेंगे और बैठक भी करेंगे। डीडीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर हो रहा है या नहीं, यह सब देखने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


क्या बोले मंत्री लखेंद्र पासवान का बयान?
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बैठक हुई। सरकार जो विकास का कार्य करती है, संगठन के माध्यम से फीडबैक के साथ सभी चीज को लेकर चर्चा हुई है। जिला अध्यक्ष ने अपना सुझाव भी रखा और सरकार ने उनकी बातों को सुना भी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें