फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: मुंगेर में फिर बवाल, थाना फूंका, चुनाव आयोग ने एसपी लिपि सिंह व कलेक्टर मीणा को हटाया

Thu, 29 Oct 2020 04:26 PM IST
Tanuja Yadav संवाददाता, पटना
विज्ञापन
मुंगेर में गोलीकांड को लेकर आज फिर बवाल हुआ है - फोटो : ANI/munger.nic.in
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया। आज ही नए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

 

घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।' वहीं, मुंगेर में आज यानी गुरुवार को नए डीएम और एसपी को तैनात किया जाएगा।


 
विज्ञापन

लिपि सिंह पर कार्रवाई की हो रही थी मांग
स्थानीय लोगों की मांग थी कि मंगलवार को हुई गोलीचालन की घटना को लेकर मुंगेर की एसपी लिपि सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पूर्व हुई इस बीच गोलीचालन की घटना ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहारः मुंगेर में फायरिंग पर बवाल, इस महिला अफसर पर लग रहे गोली चलवाने के आरोप

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तो मुंगेर की एसपी को जनरल डायर की संज्ञा तक दे डाली। दरअसल दशहरे की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस को गोलियां तक चलानी पड़ी थी, जिसमे एक युवक की मौत हो गई थी और कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन



पुलिस ने मुंगेर में फ्लैग मार्च निकाला
घटना के बाद पुलिस ने मुंगेर में फ्लैग मार्च निकाला। बिहार के एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुंगेर हादसे की जांच की जा रही है। मूर्ति विसर्जव की गति के कारण झड़प शुरू हुई थी।
 


नीतीश कुमार इसके लिए जिम्मेदार हैं- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों पर फायरिंग और लाठीचार्ज नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार के आदेश पर किया गया। बवाल हो रहा है और कानून व्यव्स्था सही नहीं है, नीतीश कुमार इसके लिए जिम्मेदार हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें