कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को पटना में कहा कि 10 नवंबर को महागठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा। मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रतिक्रिया और पांच साल के बाद असंतोषजनक जवाब से लोग समझ गए हैं कि यहां बदलाव की जरूरत है।
बता दें कि 28 अक्तूबर को कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। पहले चरण के 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.54 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर मतदान होना है।