फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सासंद कीर्ति आजाद पर प्रशासनिक अधिकारी ने लगाया अमर्यादित भाषा बोलने का आरोप

Wed, 03 Oct 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
विज्ञापन
बिहार के दरभंगा से सांसद और बीजेपी से निलंबित हुए नेता कीर्ति झा आजाद पर अमर्यादित और असंसदीय भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। दरभंगा जिले में तैनात एक प्रशासनिक पदाधिकारी ने आजाद पर गाली-गलौज करने और औकात में रहने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने इस मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन


इस पर आजाद ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि या तो वह अधिकारी माफी मांगे नहीं तो मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार हो जाएं।

दरभंगा जिले में गोपनीय शाखा में पदस्थापित विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार ने कीर्ति पर उक्त आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकरी से की है। अपनी शिकायत में कुमार ने लिखा है कि उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के सिलसिले में आजाद को फोन किया था और उन्हें आने के कहा।

कुमार का कहना है कि इस पर आजाद भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। अधिकारी ने शिकायत में लिखा, "सांसद ने फोन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी औकात कैसे हुई मुझे फोन करने की। मैं 20 साल से सांसद हूं। जाओ मेरे पीए से बात करो।"
विज्ञापन


बता दें कि कीर्ति आजाद बिगड़े बोल के लिए पहली बार सुर्खियों में नहीं आए हैं। इससे पहले बिरौल के एसडीओ मोहम्मद शफीक ने आजाद पर धमकी देने और  आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया था। उस समय आजाद ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों को समय पर सरकारी मदद ना मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। आजाद ने अधिकारी को धमकाते हुए सरकारी दफ्तरों को जला देने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें