फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: AK-47 और ग्रेनेड रखने के मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 को कोर्ट सुनाएगी सजा 

Tue, 14 Jun 2022 12:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

2019 में लदवां गांव स्थित उनके पैतृक आवास से एके-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दिया गया है। 2019 में लदवां गांव स्थित उनके पैतृक आवास से एके-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत अब 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ सजा का एलान करेगी। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।  

विज्ञापन



 

विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने मंगलवार को उन्हें दोषी करार दिया और इस मामले को विशेष कांड की श्रेणी में रखा। उन्होंने सजा की तारीख 21 जून मुकम्मल की है। इस मामले में 15 अक्तूबर, 2020 को अनंद सिंह और पैतृक आवास के केयरटेकर के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। 

11 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन 
बाढ जिले की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने दावा किया था कि उनके पास हथियारों की तस्करी की पुख्ता सूचना है। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके पैतृक आवास से एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे पुलिस ने अनंत सिंह के आवास पर छापा मारा था। 

विज्ञापन


दिल्ली में किया था सरेंडर 
छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालांकि, तीन से चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें