फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: राजद ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किए छह उम्मीदवार, किसे-कहां से दिया टिकट?

Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने छह सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू छोड़कर आए डॉ. संजीव कुमार सिंह को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं किन्हें-कहां से चुनावी मैदान में उतारा गया...
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से कुल छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें चार स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

पटना स्नातक और तिरहुत स्नातक से किन्हें मिला टिकट?

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बताया कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को टिकट दिया है। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


दो सीटों पर विचार कर रही पार्टी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने बताया कि दो अन्य सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है। RJD की ओर से जारी सूची में बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए इन छह प्रत्याशियों को अधिकृत उम्मीदवार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें