फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के बीएमपी परिसर में महिला एवं पुरुष जवान ने एकसाथ की खुदकुशी

Tue, 01 Sep 2020 01:50 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल (बीएमपी) में पदस्थापित एक महिला एवं एक पुरुष जवान ने एकसाथ खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक दोनों ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर मंगलवार को खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन



बीएमपी एक के कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि मृतक जवानों की पहचान अमर सुब्बा (36) और वर्षा (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बीएमपी एक परिसर स्थित आर्मरी में दोनों ने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी ।

पुरुष और महिला आरक्षी ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। विवेक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें