फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाढ़ में भीषण अगलगी से मची तबाही, दुर्गेश कॉम्प्लेक्स की आठ दुकानें जलकर राख, करोड़ों का सामान खाक

Fri, 06 Nov 2026 09:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ में एनटीपीसी लेबर गेट के पास दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। करोड़ों की संपत्ति और 8-10 लाख रुपये नकद जलने का दावा है। दुकानदारों ने दमकल पहुंचने में देरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
अगलगी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी लेबर गेट के पास शुक्रवार को दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में आठ दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। दुकानदारों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दुकानों में रखे 8 से 10 लाख रुपये नकद भी जलने की बात सामने आई है।

दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में रितेश सिंह की कपड़ों की थोक दुकान के अलावा मोबाइल और टेंट-पंडाल से संबंधित दुकानें संचालित होती थीं। आग लगते ही देखते ही देखते लपटों ने पूरे मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े, मोबाइल फोन, टेंट-पंडाल का सामान और अन्य व्यावसायिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

दुकानदारों के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि किसी को भी दुकानों से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। इस दौरान मोबाइल फोन की बैटरियां फटने से लगातार तेज धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। शुरुआत में आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई, लेकिन दुकान मालिक के अनुसार, मोबाइल दुकान में रखे फोन की बैटरियां फटने से धमाके हो रहे थे।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। उनका कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ एसडीपीओ-1 रामकृष्ण मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद एनटीपीसी और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें