फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजमिस्त्री को वीडियो बनाते महिला ने पकड़ा, फिर मोबाइल के डिलीट वीडियो रिकवर हुए तो खुल गया राज

Wed, 19 Apr 2023 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Crime against women : बिहार में एक ऐसे शख्स को रंगे हाथ एक महिला ने शोर मचाकर दबोचा, जो राजमिस्त्री का काम करते समय बाथरूम में झांककर वीडियो बना रहा था। उसके मोबाइल से डिलीट वीडियो रिकवर किए गए तो पुलिस भी चौंक गई।
 
विज्ञापन
आरोपी राजमिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपरिचित महिला को एकटक देखना या घूरना जिस देश में अपराध घोषित है, वहां वह महिलाओं के नहाते समय बाथरूम के आसपास काम करने के बहाने जाता और मोबाइल से शूटिंग करता। पहली बार नहीं कर रहा था, लेकिन इस बार पकड़ा गया। एक महिला ने ऐसा करते देखा तो शोर मचाती हुई झपट पड़ी। उसके बाद लोगों ने भी खूब खबर ली। कुछ एक्सपर्ट भी सामने आए और मोबाइल से डिलीट हो चुके वीडियो भी रिकवर कर लिया। इसके बाद पुलिस को पक्के सबूतों के साथ सौंपा।

विज्ञापन


क्या है मामला
यह मामला औरंगाबाद जिले के एक मुहल्ले का है जहां बंगाल से आया हुआ एक राजमिस्त्री रह रहा था। उसी मुहल्ले के परमानंद सिंह ने राजमिस्त्री द्वारा बाथरूम में नहाती महिलाओं का न्यूड वीडियो बनाए जाने के खुलासे के बाद बताया कि उन्हे पता चला है कि राजमिस्त्री जहां भी काम करता था, वहां आसपास के घरों के बाथरूम पर नजर रखता था। मौका मिलने पर वह बाथरूम में नहाती महिलाओं का न्यूड वीडियो बना लेता था। बुधवार को भी वह मौका देखकर काम कर रहे अपने मुहल्ले के एक घर में बाथरूम के वेंटिलेटर से नहा रही महिला का न्यूड वीडियो बना रहा था। महिला को इसका शक हो गया। महिला ने बाथरूम से निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने भाग रहे राजमिस्त्री को पकड़ लिया।

ऐसे खुला राज
पकड़े जाने के बाद जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो वैसा कोई वीडियो उस मोबाइल में नहीं था। फिर लोगो ने उसका मोबाइल लेकर रिसाइकिल बिन से री स्टोर करने लगे तो वो सभी न्यूड फोटो और वीडियो सामने आ गया जिससे मामला खुल गया।
विज्ञापन


पुलिस को मिले कई साक्ष्य
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि राजमिस्त्री के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसके मोबाइल से महिलाओ के बाथरूम में नहाते हुए कई न्यूड वीडियो मिले है। ऐसा प्रतीत होता है कि उस राजमिस्त्री को बाथरूम में नहाती महिलाओं का चुपके से न्यूड वीडियो बनाने की सनक सवार थी। इसी सनक में वह इस तरह का काम करता था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें