फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : खगड़िया में दो शादीशुदा महिलाओं को एक-दूसरे के पति से हुआ प्यार, फिर एक्सचेंज ऑफर

Wed, 01 Mar 2023 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria news: खगड़िया में प्रेम प्रसंग पर पत्नी एक्सचेंज का मामले सामने आया है। दो विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे के पति से शादी कर ली। एक से चार तो दूसरे के दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
नीरज और रुबी ने मंदिर में शादी कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में प्रेम प्रसंग पर पत्नी एक्सचेंज का मामले सामने आया है। दो विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे के पति से शादी कर ली। एक से चार तो दूसरे के दो बच्चे हैं। दरअसल, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के पति से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने पति एक्सचेंज कर लिया और मंदिर में शादी रचा ली। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


मामला खगड़िया के चौथम प्रखंड इलाके का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरदिया गांव निवासी नीरज की शादी पसराहा गांव में रुबी देवी से 2009 में हुई थी। इस बीच चार बच्चे भी हुए। जनवरी 2022 में रुबी को पसराहा गांव निवासी मुकेश कुमार से प्रेम हो गया। मुकेश भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। कुछ दिन बार दोनों एक-दूसरे रोक नहीं पाए और शादी कर ली। 

मुकेश पर अपहरण का केस करवाया
रूबी के पति को यह बात नागवार गुजरी और मुकेश के खिलाफ अपहरण का केस पसराहा थाना में दर्ज करवा दिया।। नीरज का कहना था कि कई बार गांव में पंचायत भी हुई लेकिन मुकेश नहीं माना। मामला एक साल चलता रहा। लेकिन रूबी वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन


बदला लेने के लिए मुकेश की पत्नी से शादी की
नीरज ने बदला लेने की ठान ली। उसने मुकेश की पत्नी रुबी को फोन किया। मुकेश की पहली पत्नी का नाम भी रुबी ही है। नीरज और रूबी (मुकेश की पहली पत्नी) के बीच एक सप्ताह तक बातचीत करते रहे। इसी बीच रुबी को भी नीरज से प्यार हो गया। इसके बाद रविवार 18 फरवरी को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज टाटा कंपनी में काम करता है जबकि मुकेश मजदूरी करता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें