फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों शिक्षक, शिक्षा मंत्री का घेराव किया; यह मांग कर रहे

Wed, 04 Jun 2025 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शारीरिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी शिक्षा मंत्री का घेराव कर उनसे अपनी मांगों को पूरी करने की बात कह रहे थे। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार उनकी बातों को नहीं सुन रही है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का घेराव करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से शिक्षक अभ्यर्थी लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को बात इतनी बढ़ गई कि सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी और शारीरिक शिक्षक सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को भी घेर लिया और हंगामा करने लगे। इनलोगों का कहना है कि हमलोग पिछले कई समय से सरकार से अपनी समस्याओं के समाधान की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। शिक्षा मंत्री से भी कई बार अपील की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन

पटना में सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ, सीएम नीतीश बोले- सस्ते दर पर बिजली समेत यह लाभ मिलेगा

महज आठ हजार वेतन है शारीरिक शिक्षकों का 

शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि हमलोगों को केवल 8000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जो कि उनके कार्य के अनुरूप नहीं है। इसलिए हमलोग मानदेय बढ़ाने और स्थाईकरण की मांग कर रहे है। लेकिन, सरकार ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से भी बातचीत की। उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस महंगाई में महज आठ हजार रुपये वेतन में कैसे गुजारा करें सर? इसके बाद मंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धीरे-धीरे अपना आंदोलन समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वो फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षकों को खदेड़ दिया
इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार को शिक्षा मंत्री जन सुनवाई समाप्त करके बाहर निकले थे। इसी बीच चारों ओर से शिक्षक अभ्यर्थी और शारीरिक शिक्षकों उन्हें घेरने की कोशिश करने लगे। यह देखते ही मंत्री किसी तरह बचते अपनी गाड़ी तक पहुंचे और जदयू कार्यालय से निकल गए। इधर, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब यह लोग नहीं मानें तो शिक्षकों को वहां से खदेड़ दिया गया और माहौल को शांत कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें