फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे दावत खा रहे लोगों को कुचला, 18 गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Nov 2022 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा।
विज्ञापन
छपरा जिले में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में हुए हादसे के ठीक एक सफ्ताह के भीतर छपरा जिले में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। छपरा (सारण) में सड़क किनारे शनिवार रात एक अंतिम संस्कार की दावत में खाना खा रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सड़क किनारे एक दुकान में सेंध लगाते हुए बस्ती में घुस गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन




विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है....


बता दें कि एक सप्ताह पहले बीते रविवार (20 नवंबर) को वैशाली जिले में भीषण सड़क हादसे में सात बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। दरअसल हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र में नयागांव टोला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया था। नयागांव टोला के पास ब्रह्मस्थान में भुइयां बाबा की पूजा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक भीड़ को रौंदते हुए आगे जाकर पेड़ से टकरा गया था। बताया गया था कि ट्रक चालक नशे में था। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें