फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Hooch Tragedy : मोतिहारी में 34 की मौत, एक का कोर्ट में पेशी के बाद निधन; 5 थानेदार सस्पेंड, 70 गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 06:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी में जहरीली शराब से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की शाम से लेकर अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वाले सभी लोग हरसिद्धि, पहाड़पुर, तुरकौलिया, सुगौली और रघुनाथपुर के रहने वाले हैं। रविवार को शराब मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की मौत चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में जहरीली शराब से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की शाम से लेकर अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वाले सभी लोग हरसिद्धि, पहाड़पुर, तुरकौलिया, सुगौली और रघुनाथपुर के रहने वाले हैं। रविवार को शराब मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की मौत चौंकाने वाली थी। दरअसल, शनिवार की शाम शराब के नशे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रविवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने किया हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही गांव निवासी 60 वर्षीय मुन्नी पटेल के रूप में हुई।

विज्ञापन


इधर, मोतिहारी जिला प्रशासन ने 22 लोगों की पुष्टि की है। इसमें 6 का पोस्टमार्टम कराया गया है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। रघुनाथपुर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, पहाड़पुर थानाध्यक्ष अभिनव दुबे और सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा शामिल हैं। वहीं 70 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इधर, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विजय सिन्हा ने कहा कि शराब कांड में अनाथ हुए बच्चे और विधवा का क्या गुनाह है। सरकार को इन्हें मुआवजा और रोजगार देना चाहिए। उन्होंने पूछा आखिर कितने मौत के बाद सीएम नीतीश कुमार होश में आएंगे। जहरीली शराब का जिम्मेदार कौन है? इसकी समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है? भाजपा इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है। 
विज्ञापन

 

जानिए, कहां किसकी गई जान...

तुरकौलिया इलाका

  • रामेश्वर राम
  • ध्रुप पासवान 
  • अशोक पासवान
  •  छोटू कुमार 
  •  जोखू सिंह 
  • अभिषेक यादव
  • ध्रुप यादव 
  • गुड्डू सहनी
  •  मैनेजर सहनी 
  •  लक्ष्मण माझी 
  •  नरेश पासवान 
  •  मनोहर यादव
  • रूमन राय
  • भुट्टा पासवान
  • विनोद पासवान
  • गुलटेन मियां....
  • गुंजन कुमार

हरसिद्धि इलाका

  • सोना लाल पटेल
  • परमेंद्र दास
  • हरिलाल माझी
  • नवल दास 
  • हीरालाल सिंह
  • मुन्नी पटेल
  • अजय सिंह कुशवाहा
  • वीरेंद्र मांझी

पहाड़पुर इलाका

  • टुनटुन सिंह
  • भूटन माझी
  • बिट्टू राम
  • भोला प्रसाद
  • गुलटेन मिया
  • रमेश महतो

सुगौली इलाका

  • सुदीश राम
  • इन्द्रशन महतो
  • चुलाही पासवान
  • गोविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें