फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संडे को शाम ढलने से पहले आम लेकर कौन फरार, देखें सरकारी महोत्सव का हाल

Sun, 18 Jun 2023 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के ज्ञान भवन में आयोजित आम महोत्सव का समापन समय से दो घंटा पहले ही कर दिया गया। इस कारण रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे के बाद पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शाम ढलते ही ज्ञान भवन परिसर में सामान ढोने के लिए पिकअप वैन खड़ी हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर पटना में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी तो लोग परिवार के साथ घर से बाहर निकले। कई लोग पटना के ज्ञान भवन में लगे आम महोत्सव को देखने पहुंचे। ज्ञान भवन परिसर पहुंचते ही वह दंग रह गए। गेट पर न तो आम महोत्सव का बैनर दिया और न ही पोस्टर। गेट के अंदर सन्नाटा पसरा था। पिकअप वैन पर कुछ किसान आम और अन्य सामान लोड करते दिखे। पूछने पर कहा कि आम महोत्सव का समापन हो गया। यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। कहने लगे कि प्रतीत होता है कि केवल फीता काटने के लिए आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


महोत्सव 6 बजे ही खत्म हो चुका था
वहीं गर्दनीबाग के यारपुर इलाके से ज्ञान भवन पहुंचे गुड्डू कुमार ने कहा कि गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो सोचा कि बच्चों को आम महोत्सव घुमा आऊं। न्यूज के माध्यम से इसके बारे में जानकारी मिली। यहां आया तो पता चला कि महोत्सव 6 बजे ही खत्म हो चुका था। साढ़े 6 बजे अंदर कुछ भी नहीं था। यहां तक कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर महोत्सव का पहले ही समापन करना था तो इसकी सूचना देनी चाहिए थी। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और संबंधित अधिकारी पर विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

ज्ञान भवन में सामान लेकर वापस जाने की तैयारी में किसान। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग किस्मों के आम देखने आए थे
दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में आयोजित आम महोत्सव का समापन समय से दो घंटा पहले ही कर दिया गया। इस कारण रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे के बाद पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। दानापुर के गोला रोड से पहुंचे तुषार मिश्रा ने कहा कि छुट्टी का दिन होने के कारण लोग परिवार और बच्चों को लेकर आम महोत्सव देखने पहुंचे। लेकिन, यहां आकर पता चला कि समय से पहले महोत्सव खत्म हो गया। सूचना मिली थी कि रविवार यानी 18 जून रात तक आम महोत्सव चलेगा लेकिन करीब 2 घंटा पहले से खत्म हो गया। इतने दूर से हमलोग अलग-अलग किस्मों के आम देखने आए थे। लेकिन समय से पहले समापन होने से निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें