फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल बनेंगे लालू की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, इसी साल जदयू छोड़ राजद में आए थे

Sat, 14 Jun 2025 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। 19 जून को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों का चुनाव होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष बदल रहा है। राजद सुप्रीमो के करीबी और दिग्गज नेता जगदानंद सिंह की जगह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ले रहे हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री आलोक मेहता और रणविजय साहू का भी नाम चल रहा था। लेकिन, वरिष्ठता और अन्य समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंगनी लाल मंडल सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आए हैं। 19 जून को इनके नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर भी लग जाएगी। 

विज्ञापन


धानुक समाज से आने वाले मंगनी लाल मंडल लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पहली पसंद माने जा रहे हैं। मंगनी लाल 2019 में राजद छोड़कर जदयू में चले गए थे। लेकिन, 17 जनवरी 2025 को उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को अलविदा कह दिया और फिर से राजद का दामन थाम लिया। तब तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें राजद की सदस्यता दिलाने वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश के वरीय समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल जी की पुन: घर वापसी पर राजद की सदस्यता दिलाई। उनका तहेदिल से राजद परिवार में स्वागत करते है। मिथिला क्षेत्र से आने वाले मंगनी लाल मंडल सांसद और एमएलसी रह चुके हैं। वह कैबिनेट मंत्री भी बने और 2004 से 2009 तक राज्यसभा सांसद भी रहेग। राजद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ईबीसी वर्ग और मिथिला क्षेत्र के वोटरों को साधने की कोशिश में है। 
राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के लिए होगा उप चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी व प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि शनिवार को सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। रविवार को नामांकन पत्र की जांच होगी। शाम चार बने उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। 19 जून को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों का चुनाव होगा। शाम में परिणाम की घोषण भी हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें