फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मंगल पाण्डेय ने लालू के बयान को बताया हास्यास्पद, -पीएम पर तंज करने वाले को बिहार के विकास से है चिढ़

Thu, 27 Feb 2025 05:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : लालू यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में देश के अन्य प्रदेशों में बिहारियों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। उस दौर में बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। 
विज्ञापन
मंगल पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री पर तंज करने को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि लल्लो प्रसाद यादव को बिहार के विकास से चिढ़ है। लालू प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा है कि अगली बार पीएम बिहार आ कर 300 दिन भूंजा खाने की बात कहेंगे। लालू प्रसाद ने यह तंज प्रधानमंत्री द्वारा साल के 300 दिन सुपरफूड मखाना खाने वाले वक्तव्य पर किया है।

विज्ञापन


लालू यादव का प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करना हास्यास्पद
मंगल पाण्डेय ने कहा कि अपनी ऊटपटांग बयानों व हरकतों से डेढ़ दशक तक बिहार और बिहारियों को मजाक का पात्र बनाने वाले लालू यादव का प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करना हास्यास्पद है। केंद्र की हजारों करोड़ की राशि से बिहार के सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से लालू यादव व उनकी पार्टी परेशान है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में  देश के अन्य प्रदेशों में बिहारियों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। उस दौर में बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। भय व दहशत की वजह से बिहार कोई आना नहीं चाहता था। हजारों डॉक्टर, इंजीनियर व कारोबारियों को बिहार से पलायन करने के लिए विवश होना पड़ा था।

बिहार की दुर्गति के खलनायक रहे लालू यादव
मंगल पाण्डेय ने कहा है कि अपराध, अराजकता व अपहरण के जरिए कभी बिहार की दुर्गति के खलनायक रहे लालू यादव को आज बिहार में हो रहा चतुर्दिक विकास और केंद्रीय सहयोग बर्दाश्त नहीं हो रहा है। राजनीतिक तौर पर हताश-परास्त लालू यादव को बिहार की जनता आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एक बार फिर खारिज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें