फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : विवाद का समझौता करने के लिए बुलाया, बातचीत के दौरान लाठियां बरसाने लगे विपक्षी; पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 10 Jun 2023 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News; परिजनों ने बतया कि विवाद को लेकर पूर्व में भी थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। लगातार समझौता को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन इसी बीच विपक्षियों ने अंबिका यादव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के नवटोल बिशनपुर वार्ड 12 में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंबिका नंद यादव के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई अरुण यादव के यहां उनके भाई के साथ चल रहे जमीन विवाद में समझौता के लिए गए थे। अंबिका नंद यादव के भांजे अनिल कुमार ने बताया कि अरुण कुमार का जमीन को लेकर विवाद उनके भाई के साथ चल रहा है। एक बार समझौता हुआ था, बात नहीं बनी तब जाकर थाना में मामला भी दर्ज करवाया गया था। जमीन की फिर से समझौता की बात हुई थी। जिसमें शनिवार को समझौता होना तय हुआ था। इसको लेकर अरुण कुमार की पत्नी ललिता ने अपने भाई अंबिका नंद यादव को बुलाया था। समझौता के दौरान अंबिका यादव को विपक्ष की पार्टी मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


विवाद को लेकर पहले भी थाने में केस दर्ज करवाया था
मृत अंबिका नंद यादव के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि इस विवाद को लेकर पूर्व में भी थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। लगातार समझौता की बात चल रही थी लेकिन इसी बीच विपक्ष के लोगों द्वारा अंबिका यादव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलते ही आगे की करवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें